ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गोयनका कॉलेज ऑफ फार्मेसी में यूनिवर्सिटी परीक्षा के कॉलेज टॉपर्स का सम्मान*

By Goapl Gupta · 03 Feb 2026 · 27 views
*गोयनका कॉलेज ऑफ फार्मेसी में यूनिवर्सिटी परीक्षा के कॉलेज टॉपर्स का सम्मान*

लक्ष्मणगढ़। गोयनका कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी.फार्म एवं डी.फार्म पाठ्यक्रमों की यूनिवर्सिटी परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉलेज टॉपर्स की सफलता को केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्रा नागासुरी ने बताया कि टॉपर्स की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. गिरीश शर्मा ने टॉपर्स को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और सकारात्मक दृष्टिकोण से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ विजय शर्मा, डॉ के. सुधीर, डॉ दीपिका, सीताराम स्वामी, रितु शर्मा, सुनील कुमावत, पूनम कँवर, वीरेंदर सिंह, सोनू कुमार, कंचन शर्मा, कुणाल पारीक, अमर सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे और सभी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube