ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया पर रोक की मांग

By Goapl Gupta · 04 Feb 2026 · 38 views
महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया पर रोक की मांग
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का विरोध प्रदर्शन
कोटखावदा।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान उच्च शिक्षा की कोटखावदा महाविद्यालय इकाई द्वारा बुधवार को राजशेष महाविद्यालयों की वर्तमान संकल्पना व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महासंघ से जुड़े शिक्षकों ने महाविद्यालयों के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर तथा मांगों से संबंधित प्ले-कार्ड हाथों में लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
महासंघ का कहना है कि राजसेस योजना के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों का वर्तमान स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना के विपरीत है। संगठन ने मांग की कि राज्य में संचालित राजसेस महाविद्यालयों को सामान्य राजकीय महाविद्यालय के रूप में संचालित करने के स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं।
इसके साथ ही महासंघ ने संविदा नियुक्तियों की प्रस्तावित चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है। महासंघ पदाधिकारियों का कहना है कि संविदा आधारित नियुक्तियां उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और स्थायित्व दोनों के लिए नुकसानदायक हैं।
महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन को लोकतांत्रिक एवं आंदोलनात्मक मार्ग अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube