ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

किसानों की आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बन रही बागवानी : राम कृपाल यादव

By Goapl Gupta · 05 Feb 2026 · 8 views
किसानों की आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बन रही बागवानी : राम कृपाल यादव

शहर के गांधी मैदान में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होगा बागवानी महोत्सव


महोत्सव बागवानी क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार और अवसरों को सुदृढ़ करने का है प्रभावी मंच

आमजनों एवं विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का होगा आयोजन


पटना, 4 फरवरी।

बिहार सरकार का कृषि विभाग 6 से 8 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में बागवानी महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इसे लेकर कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने किसानों, उद्यमियों एवं युवाओं से इसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि बागवानी किसानों की आय वृद्धि, कृषि विविधीकरण तथा रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रही है। किसानों, उद्यमियों और युवाओं को बागवानी से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, उन्नत पौध सामग्री तथा फल एवं सब्ज़ी उत्पादन, प्रसंस्करण, संरक्षण और विपणन की आधुनिक प्रणालियों से अवगत कराने के उद्देश्य से बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह महोत्सव बागवानी क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार और अवसरों को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी मंच सिद्ध होगा।

इस बागवानी महोत्सव में सब्ज़ी, मशरूम, फल, फल संरक्षण उत्पाद, शहद, पान के पत्ते, गमलों में शोभाकार पत्तीदार पौधे, बोनसाई, जाड़े के मौसमी फूलों के पौधे, विभिन्न प्रकार के कैक्टस एवं सक्युलेंट पौधे, विभिन्न किस्मों के पाम, कटे फूल (डंठल सहित), कलात्मक पुष्प सज्जा एवं नक्काशी, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही आमजनों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से बागवानी को रोजगार और स्वरोजगार का एक प्रभावी माध्यम बनाया जा रहा है। इससे न केवल किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है, बल्कि ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए भी आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। आधुनिक तकनीकों के उपयोग, नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के सहयोग से बागवानी अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर एक उन्नत, वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक कृषि प्रणाली का रूप ले रही है।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube