ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल आज से

By Goapl Gupta · 05 Feb 2026 · 16 views
वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल आज से

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल ‘वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल’ का शुभारंभ शुक्रवार को होगा । तीन दिन तक चलने वाले इस फ़ेस्टिवल में देश‑विदेश के कलाकार अपनी कला और हुनर से शहर को संगीत की धुनों में रंग देंगे। ‘म्यूज़िक विदाउट बॉर्डर्स’ के 10 साल पूरे होने के मौक़े पर, यह फ़ेस्टिवल एक बार फिर उदयपुर को दुनिया भर के संगीत, संस्कृति और कला के संगम में बदलने जा रहा है। ‘सहर’ के फ़ाउंडर संजीव भार्गव ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी ‘हिंदुस्तान ज़िंक’ इस फ़ेस्टिवल को सपोर्ट कर रहा है, वहीं ‘सहर’ ने इसकी रूपरेखा तैयार की है और इसे प्रोड्यूस भी किया है। इसमें राजस्थान पर्यटन विभाग का भी योगदान अहम है। फ़ेस्टिवल के इस एडिशन में, भारतीय संगीत जगत के मशहूर कलाकारों के साथ‑साथ 11 से अधिक देशों से आए अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी शामिल होंगे। इनमें से कई कलाकार भारत में पहली बार परफ़ॉर्म करेंगे। इस आयोजन में 20 से ज़्यादा बैंड और 150 से अधिक कलाकार मंच पर उतरकर अपना जादू बिखेरेंगे। संगीत प्रेमियों को इस साल, फ़ेस्टिवल में फ़ोक, फ्यूज़न, कंटेम्पररी और एक्सपेरिमेंटल म्यूज़िक सुनने को मिलेगा। इनमें कैलाश खेर और कैलासा लाइव, अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी, ताबा चाके, अमृत रामनाथ, इंडियन ओशन और ओएएफ़एफ़ वग़ैरह की परफ़ॉर्मेंस पर सबकी नज़र रहेगी साथ ही, स्पेन, अफ़्रीका, यूरोप और कई दूसरे देशों से आए इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी अपनी बीट्स और धुनों से ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर देंगे।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube