ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विजय शर्मा की सेवा से वेस्ट बेस्ट वगाल का सुब्बू जयपुर में परिवार से मिला”दादी की आँखों से नहीं रुके आँसू*

By Goapl Gupta · 06 Feb 2026 · 24 views
, *विजय शर्मा की सेवा से West Bengal का सुब्बू Jaipur में परिवार से मिला”दादी की आँखों से नहीं रुके आँसू*
पश्चिम बंगाल के रहने वाले सुवा विश्वास (सुब्बू) नशे की लत के कारण घर से भटक गए थे। घर में केवल उनकी बुज़ुर्ग दादी ही थीं। बीते 3 महीनों से सुब्बू लापता थे और दादी जी की दुनिया जैसे थम सी गई थी।
दिनभर मेहनत-मजदूरी करना और दोपहर के बाद सड़कों पर अपने पोते को ढूँढना—यही दादी जी की रोज़मर्रा की ज़िंदगी बन चुकी थी।
इसी बीच कालवाड़ रोड, जयपुर पर किसी संवेदनशील व्यक्ति ने हरि सेवा आश्रम के संस्थापक विजय शर्मा जी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही विजय शर्मा जी बिना देर किए मौके पर पहुँचे और सुब्बू को रेस्क्यू कर आश्रम लाए।
आश्रम में उन्हें नहलाया गया, बाल कटवाए गए, साफ कपड़े पहनाए गए और सबसे बढ़कर—सम्मान और अपनापन देकर नया जीवन दिया गया।
रेस्क्यू के बाद विजय शर्मा जी यहीं नहीं रुके। उनका लक्ष्य हमेशा एक ही रहता है—बिछड़े इंसान को उसके परिवार तक पहुँचाना।
लगातार 20 दिनों की कड़ी मेहनत और सोशल मीडिया के माध्यम से तलाश जारी रही और आज आखिरकार वह पल आया जब सुब्बू को उनके परिवार से मिलवा दिया गया।
जैसे ही दादी जी ने आश्रम में अपने पोते सुब्बू को देखा, उनकी आँखों से आँसू रुक ही नहीं पाए।
दादी ने बताया कि पिछले तीन महीनों में वे 30 साल बूढ़ी हो गई थीं।
दो बार तो सुब्बू को ढूँढते समय दादी जी का एक्सीडेंट भी हुआ, जिससे वे बेहोश तक हो गई थीं—लेकिन फिर भी उन्होंने तलाश नहीं छोड़ी।
विजय शर्मा जी अब तक 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर चुके हैं, जिनमें से 30 से ज़्यादा लोगों को उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुँचाया जा चुका है।
यह सेवा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आईडी – vijay sharma seva के माध्यम से भी लगातार जारी है।
इस नेक सेवा में विजय शर्मा जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है उनका सेवा परिवार व्हाट्सऐप ग्रुप, जहाँ मौजूद लोग दान व सहयोग करते हैं, जिससे आश्रम का संचालन और यह मानव सेवा संभव हो पा रही है।
आज सुब्बू की घर वापसी सिर्फ एक इंसान की नहीं, बल्कि उम्मीद, भरोसे और इंसानियत की जीत है।
विजय शर्मा जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब इरादे नेक हों, तो भगवान भी इंसान के रूप में मदद के लिए आगे आ जाते हैं।
🙏 सलाम है इस सेवा, इस समर्पण और इस इंसानियत को।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube