ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पंचवटी महिला क्लब की द्वितीय सामान्य बैठक

By Goapl Gupta · 07 Feb 2026 · 20 views
पंचवटी महिला क्लब की द्वितीय सामान्य बैठक

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पंचवटी महिला क्लब की द्वितीय सामान्य बैठक एवं पिकनिक का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा पोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य को सुदृढ़ करना तथा सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती परवीन जी रहीं, जिनके कुशल संयोजन में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष डॉ. मीना बाबेल ने बताया कि कार्यक्रम में योग एवं लाफ्टर थेरेपी को भी विशेष रूप से शामिल किया गया। यह सत्र योगाचार्या डॉ. मीना द्वारा सम्पन्न करवाया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा एवं अविस्मरणीय आयोजन रहा, जिसमें सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सामंजस्यपूर्ण एवं प्रेरणादायक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे सदस्यों में सकारात्मक ऊर्जा एवं आपसी सौहार्द का वातावरण बना।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने क्लब पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More News

भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गायत्री मंदिर परिसर में वार्षिक सभा आयोजित, मंदिर विकास को लेकर हुई चर्चा
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube