ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के स्थापना दिवस के अवसर पर वाइब्रेंट विलेज खौना में सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना के तहत विभिन्न चिकित्सा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

By Goapl Gupta · 07 Feb 2026 · 19 views
बिहार के मधुबनी जिला जयनगर 48 बटालियन


दिनांक : 07 फरवरी 2026स्थान : 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर (मधुबनी)

48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के स्थापना दिवस के अवसर पर वाइब्रेंट विलेज खौना में सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना के तहत विभिन्न चिकित्सा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 48वीं वाहिनी की चिकित्सा शाखा द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें वाइब्रेंट विलेज खौना के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं। साथ ही, सदर अस्पताल मधुबनी के सहयोग से रक्तदान शिविर तथा ए.एस.सी. हॉस्पिटल दरभंगा के चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच (आई चेकअप) शिविर भी आयोजित किया गया।

रक्तदान शिविर में सशस्त्र सीमा बल के कुल 29 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता एवं सेवा भावना का परिचय दिया। नेत्र जांच शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा गंभीर रोगियों को आगे उपचार हेतु रेफर किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल केवल सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के कल्याण एवं विकास के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है। ऐसे चिकित्सा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से बल और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। उन्होंने जवानों द्वारा किए गए रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण बताया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल ने सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया।

— समाप्त —

48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर खबर संतोष कुमार गुप्ता का रिपोर्ट

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube