ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पट्टी सीएचसी में डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप, इंजेक्शन के बाद बच्ची बेहोश*

By Goapl Gupta · 09 Feb 2026 · 39 views
*पट्टी सीएचसी में डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप, इंजेक्शन के बाद बच्ची बेहोश*
सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी।
पट्टी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पट्टी नगर निवासी सतीश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि आज सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे वह अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे थे।
पीड़ित पिता का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर राकेश ने न तो बच्ची की स्थिति का समुचित परीक्षण किया और न ही उसका बीपी जांचा। बिना आवश्यक जांच के ही इंजेक्शन लगवा दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
सतीश श्रीवास्तव का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की हालत बेहद नाजुक हो गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube