ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सेवा-संवाद-समाधान* *अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुनी शिकायतें*

By Goapl Gupta · 10 Feb 2026 · 15 views
*■सेवा-संवाद-समाधान* *अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुनी शिकायतें*

---प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु दिए गए आवश्यक निदेश
*मधुबनी फरवरी 2026*
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा सेवा-संवाद-समाधान* *अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत समाहरणालय स्थित कक्ष में आमजनों से सम्मानपूर्वक संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निदेश दिए गए।*
*इसी क्रम में जिलाधिकारी से उनके समाहरणालय स्थित कक्ष में विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जिले भर से आये हुए दर्जनों आम लोग द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं रखी गयी। जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कारवाई की गई।*

इसी क्रम में मनोज कुमार साहू के द्वारा पुरसौलिया पंचायत के कोशी नहर से उत्तर केनाल निकालने से संबंधित आवेदन दिया।
प्रखंड पंडौल निवासी मंगल नारायण सिंह के द्वारा ग्राम श्रीपुरहाठी वार्ड नं-03 में नल-जल योजना से पानी आपूर्ति नहीं होने को लेकर आवेदन दिया।

अनुमंडल फुलपरास प्रखंड घोघरडीहा के विभा कुमारी ने भूमि का वासगीत पर्चा निर्गत करने को लेकर आवेदन दिया।
वही जयनगर निवासी रामाशीष राउत ने गरीबों को प्रदत्त सरकारी सहायता से संदर्भित आवेदन दिया।

आयुष्मान कार्ड धारक राजकुमार मुखिया के द्वारा नियमित निःशुल्क डायलिसिस के इलाज हेतु सदर अस्पताल मधुबनी को निर्देशित करने के संबंध में आवेदन दिया।
अंचल बिस्फी निवासी शीला देवी ने भूमिहीन पिछड़ा वर्ग महिला को वसोवास हेतु वासगीत पर्चा निर्गत करने हेतु आवेदन दिया।

*विदित हो कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’(Ease of living) का मुख्य मकसद राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्य मे किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसे लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाये गए है।*
*जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी आमलोगो का सम्मानपूर्वक शिकायतें सुनी गयी एवं त्वरित समाधान हेतु अग्रेत्तर कारवाई की गई।*
*सभी पदाधिकारियों का लॉगिन है। जिसके माध्यम से वे आमजनों की शिकायतों को देखकर उसका त्वरित समाधान करेंगे। साथ ही आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला-स्तरीय, अनुमंडल-स्तरीय एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों के द्वारा भी आम जनों से मिलकर संवाद किया गया।*

खबर संतोष कुमार गुप्ता रिपोर्ट

More News

युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube