ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

साइबर अपराधों पर सख्ती: धौलपुर में पुलिस–बैंक समन्वय को मिली नई मजबूती

By Goapl Gupta · 10 Feb 2026 · 33 views
साइबर अपराधों पर सख्ती: धौलपुर में पुलिस–बैंक समन्वय को मिली नई मजबूती


धौलपुर। सचिन सिंह तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और बैंकिंग धोखाधड़ी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा एक अहम पहल की गई। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त बैंक प्रबंधकों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम तभी संभव है, जब पुलिस और बैंक आपसी समन्वय के साथ एक टीम की तरह कार्य करें। वर्तमान समय में साइबर अपराध केवल तकनीकी चुनौती नहीं, बल्कि आम नागरिकों की मेहनत की कमाई पर सीधा प्रहार हैं।

साइबर फ्रॉड पर खुलकर हुई चर्चा

बैठक में साइबर अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड, संदिग्ध लेन-देन, एटीएम सुरक्षा, बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बैंक अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामान्य लेन-देन या साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते साइबर थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूचना देने में देरी अपराधियों को लाभ पहुंचाती है, जबकि त्वरित सूचना से न केवल अपराध पर अंकुश लगता है, बल्कि पीड़ित को राहत मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

-ग्राहकों को जागरूक करना बैंकों की जिम्मेदारी

बैठक में बैंक प्रबंधकों से अपेक्षा जताई गई कि वे अपने ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए निरंतर जागरूक करें। एटीएम पिन की गोपनीयता, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध कॉल्स व लिंक से सतर्क रहने जैसे विषयों पर ग्राहकों को समय-समय पर जानकारी दी जाए। साथ ही बैंकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बढ़ते साइबर अपराध बड़ी चुनौती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका सबसे अधिक प्रभाव आम नागरिकों पर पड़ रहा है, जो अपनी जीवनभर की बचत को अपराधियों के जाल में खो देते हैं। ऐसे में पुलिस और बैंक दोनों की साझा जिम्मेदारी है कि जनधन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हर संभव कदम उठा रही है और भविष्य में भी बैंकों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।

-बैंक और एटीएम सुरक्षा पर विशेष फोकस

बैठक के दौरान बैंक एवं एटीएम की भौतिक सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, अलार्म सिस्टम एवं रात्रि निगरानी व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी बैंक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

- समन्वय को और मजबूत बनाने पर सहमति
बैठक के अंत में पुलिस एवं बैंक अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई। सभी ने मिलकर साइबर अपराधों के खिलाफ साझा लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
इस बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारी, यातायात पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह, साइबर थानों के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube