ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सुविवि में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु जागरूकता बढ़ाना आवश्यक : प्रो. भटनागर

By Goapl Gupta · 10 Feb 2026 · 24 views
सुविवि में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर
मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु जागरूकता बढ़ाना आवश्यक : प्रो. भटनागर

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सामाजिक विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर ने किया । उद्घाटन सत्र में प्रोफेसर भटनागर ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने हेतु आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करना आवश्यक बताया। विभाग के प्रभारी अध्यक्ष डॉ तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि मनोविज्ञान विभाग में काउंसलिंग सेल के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। कैंप की समन्वयक एवं विभाग की सहायक आचार्य डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्याप्त तनाव, दुश्चिंता एवं निराशा जैसे नकारात्मक भावों को समझना एवं साथ ही मानसिक व्याधियों से बाहर आने हेतु उन्हें नैदानिक परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर में डॉ. तरुण कुमार शर्मा, डॉ. वर्षा शर्मा, डॉ हेमा कुमारी मेहर, डॉ. लेनी नागदा, डॉ पूजा शर्मा, विनय सूर्यवंशी, मोहित ओदिच्य, भूमिका जैन , भवि भटनागर ने युवाओं को परामर्श प्रदान किया।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube