ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर को राजस्थान बजट 2026 में बड़ी सौगातें – विज्ञान, वाणिज्य संकाय एवं स्नातकोत्तर स्तर की स्वीकृति*

By Goapl Gupta · 11 Feb 2026 · 67 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर को राजस्थान बजट 2026 में बड़ी सौगातें – विज्ञान, वाणिज्य संकाय एवं स्नातकोत्तर स्तर की स्वीकृति*
जयपुर। राजस्थान बजट 2026 में राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर को ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। स्थानीय विधायक एवं राज्य की उपमुख्यमंत्री माननीय दिया कुमारीजी की अनुशंसा एवं विशेष प्रयासों से महाविद्यालय को अनेक महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की गई हैं, जिससे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
अब तक महाविद्यालय में केवल कला संकाय संचालित था, किन्तु बजट घोषणा के अंतर्गत अब स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे छात्राओं को अन्य महाविद्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें अपने क्षेत्र में ही विविध विषयों में अध्ययन का अवसर मिलेगा।
साथ ही, कला संकाय में पूर्व में स्वीकृत सात विषयों के अतिरिक्त अब संस्कृत, समाजशास्त्र एवं चित्रकला विषयों को संचालित करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है, जिससे विषयों की विविधता और शैक्षणिक विस्तार सुनिश्चित होगा।
महाविद्यालय के लिए यह और भी गौरव का विषय है कि इसे स्नातक स्तर से स्नातकोत्तर स्तर में अपग्रेड कर दिया गया है। स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विषयों में अध्ययन की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय क्षेत्र की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलेगा तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही महाविद्यालय में प्राप्त करने का अवसर देगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी के अथक प्रयासों, दूरदर्शिता एवं निरंतर समर्पण का यह सुखद परिणाम है। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय ने निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं।
महाविद्यालय परिवार ने स्थानीय विधायक एवं राज्य की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है। उनके सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से ही यह संभव हो सका है कि विद्याधर नगर की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में इतनी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा निस्संदेह, यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और आने वाले समय में यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube