ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मोहम्मद रफ़ी के 101 जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सुर संगम एवं संगीत विभाग पेश करेंगे गीतों का गुलदस्ता*

By Shubh Bhaskar · 21 Dec 2025 · 124 views
*मोहम्मद रफ़ी के 101 जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सुर संगम एवं संगीत विभाग पेश करेंगे गीतों का गुलदस्ता*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी के 101वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 23 दिसंबर को सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप एवं संगीत विभाग,सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।

सुर संगम ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि "यादों की बारात मोहम्मद रफ़ी के साथ" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सुर संगम ग्रुप के सदस्य एवं संगीत विभाग के विद्यार्थी रफ़ी साहिब द्वारा गाए गीत प्रस्तुत करेंगे।
संगीत विभाग की प्रभारी-विभागाध्यक्ष पामिल भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम से संगीत के विद्यार्थियों को फिल्मी गीत मंच पर प्रस्तुत करने का एक अवसर मिलेगा । जिससे उनकी गायकी एवं प्रतिभा में निखार आएगा ।

कार्यक्रम के सह संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व,सुरेन्द्र कुमार दक एवं गोपाल गोठवाल ने बताया कि कार्यक्रम सुखाड़िया विश्वविद्यालय, अतिथि गृह के सभागार में आयोजित किया जाएगा एवं कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । रफ़ी साहिब के गाए गीतों में से बेहतरीन 30 गीतों की प्रस्तुति देकर उनको जन्मदिन का तोहफ़ा दिया जाएगा जो कि एक अनूठा कार्यक्रम होगा । कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube