ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मानसिक स्वास्थ्य और नर्सिंग में व्यावसायिक श्रेश्ठता

By Goapl Gupta · 12 Feb 2026 · 23 views
मानसिक स्वास्थ्य और नर्सिंग में व्यावसायिक श्रेश्ठता

उदयपुर । मेवाड़ बी. एस. सी. नर्सिंग कॉलेज उदयपुर मे 'मानसिक स्वास्थ्य और नर्सिंग में व्यावसायिक श्रेश्ठता' विषय पर एक मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मनोवैज्ञानिक एवं स्नोफ्लेक्स काउन्सलिंग प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक महिमा पालीवाल द्वारा संचालित की गई।

कार्यशाला में नर्सिंग छात्रों के सामने आने वाली मानसिक चुनौतियों जैसे शैक्षणिक दबाव, क्लिनिकल प्रशिक्षण का तनाव, भावनात्मक थकान और बर्नआउट के शुरुआती संकेतों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही छात्रों में आत्म-प्रेरणा, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल तथा व्यावसायिक आचरण को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

परस्पर संवादात्मक गतिविधियों, वास्तविक जीवन के उदाहरणों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से छात्रों को तनाव प्रबंधन, प्रेरणा बनाए रखने और कठिन परिस्थितियों में भी पेशेवर व्यवहार बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। कार्यशाला में यह संदेश स्पष्ट किया गया कि मानसिक स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं, बल्कि बेहतर रोगी देखभाल और चिकित्सकीय उत्कृष्टता का एक महत्वपूर्ण आधार है।

छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और यह समझ विकसित की कि दूसरों की सेवा करते हुए स्वयं की मानसिक सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। इस पहल का उद्देश्य भविष्य के नर्सिंग पेशेवरों को मानसिक रूप से मजबूत, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप गर्ग ने मुख्य अतिथि महिमा पालीवाल का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रेरणा (Motivation) और तनाव प्रबंधन (Stress Management) की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए इसे आज के जीवन एवं व्यावसायिक वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
इस मौके पर शिक्षकगण, स्टाफ सहित बी. एस. सी. नर्सिंग छात्र छात्राए उपस्थित थे।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube