ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

RGHS घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर SP दिगंत आनंद ने 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया

By Gopal Gupta · 21 Dec 2025 · 124 views
*7_पुलिसकर्मी_निलंबित..*
भरतपुर। जिला पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब RGHS घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर SP दिगंत आनंद ने कड़ा रुख अपनाते हुए 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई में 4 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिससे विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता को लेकर सख्त संदेश गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में महिला पुलिसकर्मी अंजू, सत्यवती, मिथलेश और योगेश कुमारी के साथ-साथ प्रहलाद, जितेंद्र एवं मनोज शामिल हैं। सभी पर RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) से जुड़े घोटाले में भूमिका निभाने का गंभीर आरोप है। पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी ASP राम गोपाल को सौंपी गई है। जांच के दौरान दस्तावेजों, लेन-देन और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका को खंगाला जाएगा। SP दिगंत आनंद ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह पुरुष हो या महिला पुलिसकर्मी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय हे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube