ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सुविवि- साइकोथेरेपी कार्यशाला आयोजित

By Goapl Gupta · 13 Feb 2026 · 37 views
सुविवि- साइकोथेरेपी कार्यशाला आयोजित

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान 2.0 के तहत मनोचिकित्सकीय पद्धतियां पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समन्वयक एवं प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान बैंगलोर के क्लीनिकल साइकोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र प्रसाद शर्मा तथा गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के मनोचिकित्सक प्रो. मनु शर्मा थे। आयोजन सचिव डॉ वर्षा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर ने की । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को वास्तविक क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और आवश्यक कौशल का विकास करने में बहुत सहायक है। विभिन्न तकनीकी सत्रों में संज्ञानात्मक व्यवहार चिकित्सा तथा माइंडफूलनेस आधारित संज्ञानात्मक चिकित्सा पर चर्चा की गई । दो दिवसीय कार्यशाला में कुल आठ तकनीकी सत्र हुए जिनमें कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी एवं माइंडफुलनेस से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं जैसे मेटाकॉग्निशन , एफर्टलेस एफर्ट, कॉग्निटिव मॉडल ,सोक्रेटिक क्वेश्चनिंग पर प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा का आधुनिक मनोचिकित्सकीय उपचारों में प्रयोग एवं उनकी महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया । कार्यशाला में परामर्श एवं नैदानिक मनोचिकित्सा उपचार विधियों का लाइव डेमो तथा केस डिस्कशन भी प्रस्तुत किया गया। ।कार्यशाला में डॉ हेमा कुमारी मेहर , डॉ रमेश बागड़ी, हनुमत सिंह देवड़ा भी उपस्थित थे । कार्यशाला में 55 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। नेट जेआरएफ परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने पर कृतिका राव को अतिथियों ने सम्मानित किया। विभागीय न्यूजलेटर समर्थ का विमोचन भी अतिथियों ने किया।

More News

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
मेडल जीते चीपलाटा गांव जिला सीकर का मनीष शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा
गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
भागवत रूपी कल्पवृक्ष का पका फल ही मानव जीवन को फलात्मक और दिव्य बनाता है: रासेश्वरी देवी
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube