ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सांसद पप्पू यादव की अविलंब रिहाई हो:परिसंघ

By Goapl Gupta · 13 Feb 2026 · 27 views
सांसद पप्पू यादव की अविलंब रिहाई हो:परिसंघ
---------------------------------------

नयी दिल्ली,13 फरवरी 2026 अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन सार्क जर्नलिस्ट फोरम सहित देश के पांच पत्रकार यूनियनों के परिसंघ ने बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अविलंब रिहाई की मांग की है।

यूनियनों ने कहा है,कि सांसद यादव लोकतांत्रिक तरीके से जनसरोकार के मसले को उठाते रहे हैं एवं आम लोगों की सेवा में लगे हुए हैं,इसलिए उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

सार्क जर्नलिस्ट यूनियन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील भारती एवं एक्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. समरेंद्र पाठक तथा परिसंघ के प्रमुख डॉ.सुरेंद्र शर्मा ने आज यहां जारी एक वक्तव्य में कहा है,कि विभिन्न सरकारों को श्री यादव के खिलाफ सभी गैर संगीन अपराधों में दर्ज मामलों को तुरंत वापस लेना चाहिए, क्योंकि आपदा, एवं अन्य संकट की स्थितियों में श्री यादव की जनसेवा सराहनीय रही है।

उन्होंने यह भी कहा है, कि पत्रकारों की समस्याओं को भी उन्होंने यथा समय उठाया है।वह सेव यूएनआई मूवमेंट के संरक्षक भी रहे हैं,जिसके संस्थापक संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद थे।

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube