अतुल्य भारत थीम पर सत्रांत समारोह में सांस्कृतिक एकता की अनुपम प्रस्तुति
By Goapl Gupta ·
13 Feb 2026 ·
9 views
अतुल्य भारत थीम पर सत्रांत समारोह में सांस्कृतिक एकता की अनुपम प्रस्तुति
धौलपुर (सचिन सिंह) विद्यालय में सत्र समापन के अवसर पर अतुल्य भारत थीम पर आधारित भव्य समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात संस्थापक महोदय वीके त्यागी, प्रेसिडेंट कुसुम त्यागी ,डायरेक्टर आदर्श त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी प्रिया त्यागी, प्राचार्या अनीता त्यागी ने कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि अमित कुमार शर्मा (मिलिट्री स्कूल प्रिंसिपल )अतिथिगण गणेश ठाकरे (पूर्व निदेशक शिक्षा विभाग),डॉ. निखिल अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल ,डॉ.विवेक शुक्ला ,डॉ. ओमवीर त्यागी, आकाश परमार (प्रिंसिपल), प्रदीप कुमार वर्मा ,धर्मेंद्र बिधोलिया,राकेश शर्मा, अजीत परिहार,देव प्रकाश, मुन्ना फारुखी, सचिन शैडवाल ,दीपू वर्मा, सचिन सिंह,राकेश कुमार, प्रमोद शर्मा,सुनील जगरिया, प्रियंका बंसल,कवि विकल फर्रुखाबाद, कवयित्री प्रिया शुक्ला एवं अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्छ,मोमेंटम , शॉल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत गाया साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। कराटे ,पंजाब का भंगड़ा, राजस्थान का घूमर, गुजरात का गरबा, केरल का मोहिनीअट्टम , महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी , कश्मीरी,असम तथा बंगाल के पारंपरिक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । रंग-बिरंगे परिधानों और सजीव भाव-भंगिमाओं के माध्यम से मंच पर अतुल्य भारत की विविधता में एकता का अद्भुत दृश्य साकार हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं समूह प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया। अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविद् वीके त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि
2047 की परिकल्पना लेते हुए भारत बढ़ रहा है भारत की संस्कृति को अपना आधार बनाते हुए यह संस्था हर बच्चे के कौशल को तरासती है आप देख रहे हैं बच्चों ने किस प्रकार से अपनी कौशल को मंच पर प्रस्तुत किया तभी तो हमारा देश विविधता में एकता का देश है।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।
विद्यालय प्राचार्या अनीता त्यागी ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में पूरे शैक्षणिक सत्र की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन डायरेक्टर आदर्श त्यागी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न हुआ। संपूर्ण आयोजन अनुशासन, सौहार्द एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा, जिसने उपस्थित सभी जनों के मन में अविस्मरणीय स्मृतियाँ छोड़ दीं।