ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री जवाहर सिंह बेढ़म-माननीय गृह,गोपालन,पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार ने गाड़ी संख्या 15715/16, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ किया*

By Goapl Gupta · 14 Feb 2026 · 25 views
श्री जवाहर सिंह बेढ़म-माननीय गृह,गोपालन,पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार ने गाड़ी संख्या 15715/16, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ किया* *प्रेस विज्ञप्ति*

*श्री जवाहर सिंह बेढ़म-माननीय गृह,गोपालन,पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार ने गाड़ी संख्या 15715/16, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ किया*

*गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर एवं गाड़ी संख्या 22307 हावड़ा-बीकानेर का बांदीकुई स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20937/38 पोरबन्दर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबन्दर रेल सेवा का दौसा स्टेशन पर ठहराव के क्रियान्वयन की घोषणा*

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के बांदीकुई रेलवे स्टेशन से श्री जवाहर सिंह बेढ़म-माननीय गृह,गोपालन,पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार के द्वारा शनिवार दिनांक 14.02.26 को गाडी संख्या 15715/16, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस रेलसेवा को बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव को प्रारम्भ किया।

श्रीमती पूजा मित्तल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर के अनुसार बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव के साथ-साथ हावडा-जोधपुर व हावड़ा-बीकानेर रेल सेवाओं का बांदीकुई स्टेशन पर तथा पोरबंदर- दिल्ली सराय रेल सेवा का दौसा स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की।

इस अवसर पर श्री जवाहर सिंह बेढम, माननीय गृह राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार कहा कि इन रेल सेवाओं के ठहराव से दैनिक कार्यों से यात्रा करने वाले यात्री लाभान्वित होंगे तथा क्षेत्र में रेल नेटवर्क को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को रेल सेवाओं के ठहराव पर शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर अहमद हुसैन अंसारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-जयपुर,श्री अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्यालय जयपुर, श्री कमल शर्मा-मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर साथ ही प्रेस मीडिया, रेल कर्मचारी गण व जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

यात्रियों की सुविधा हेतु पोरबंदर-दिल्ली सराय- पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा का दौसा स्टेशन पर,हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस एंव हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नानुसार ठहराव प्रदान किए गए हैं-

1. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.02.26 से दौसा स्टेशन पर 15.03 बजे आगमन व 15.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20938,दिल्ली सराय-पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.02.26 से दौसा स्टेशन पर 11.58 बजे आगमन व 12.00 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 15.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन व 22.22 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 22307, हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन व 22.22 बजे प्रस्थान करेगी।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube