ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

साइबर अटैक्स से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता ही मजबूत कवच - एडीजे कुलदीप शर्मा एमडीएस गर्ल्स हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम

By Goapl Gupta · 15 Feb 2026 · 12 views
साइबर अटैक्स से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता ही मजबूत कवच - एडीजे कुलदीप शर्मा
एमडीएस गर्ल्स हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम


उदयपुर। साइबर हमलों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सावधानी और सतर्कता ही सबसे मजबूत कवच है।
यह विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरणके सचिव एवं एडीजे श्री कुलदीप शर्मा ने शनिवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) के एमडीएस गर्ल्स हॉस्टल में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किए। एडीजे श्री शर्मा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर बताए। श्री शर्मा ने कहा कि साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और महिलाओं के विरुद्ध डिजिटल अपराधों से बचाव के लिए राज सिटिजन ऐप का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने ऐप का लाइव डेमो दिखाते हुए इसके फंक्शन बताए, जैसे शिकायत दर्ज करना, हेल्पलाइन नंबर और जागरूकता फॉर्म। भारत न्याय संहिताओं के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने एनएलएसए एवं दालसा जैसी संस्थाओं की भूमिका पर जोर दिया। लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें लॉ, सोशल साइंस, ह्यूमैनिटीज, इंजीनियरिंग और फार्मेसी की छात्राएं शामिल थीं। सांतोष जी ने भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
छात्राओं के सवालों पर विचारोत्तेजक चर्चा हुई। एडीजे श्री शर्मा ने चेताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए संदिग्ध लिंक न खोलें, मजबूत पासवर्ड रखें और तत्काल रिपोर्ट करें। यह सत्र छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। इस आयोजन में डॉ गरिमा मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर महिला अध्ययन व छात्रावास अधीक्षक, एडवोकेट यशस्वी एवं संतोष मेनारिया आदि मौजूद थे।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube