ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गीतांजली मेडिकल कॉलेज में ‘गीतांजली पैथटॉक 2026’ का सफल आयोजन*

By Goapl Gupta · 15 Feb 2026 · 7 views
*गीतांजली मेडिकल कॉलेज में ‘गीतांजली पैथटॉक 2026’ का सफल आयोजन*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा उदयपुर सोसायटी ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स के सहयोग से 14 व 15 फरवरी को दो दिवसीय “गीतांजली पैथटॉक 2026” जोनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी में उभरते रुझान: क्या नया है, क्या प्रासंगिक है और आगे क्या” रही।

सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न अंगों के कैंसर की जांच में बेसिक एवं अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग पर गहन एवं महत्वपूर्ण वैज्ञानिक चर्चाएं की गईं। विशेषज्ञों ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, स्तन, फेफड़े, रक्त एवं लिम्फॉयड अंगों तथा मस्तिष्क से जुड़े कैंसर की सटीक एवं शीघ्र निदान पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “पैथटॉक 2026” संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध एवं निरंतर व्यावसायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी के क्षेत्र में मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, डिजिटल पैथोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रिसिजन मेडिसिन के समावेश से अभूतपूर्व परिवर्तन आया है तथा रोगी देखभाल में पैथोलॉजी की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण और केंद्रीय हो गई है।

उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन न केवल ज्ञानवर्धन का मंच है, बल्कि विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं युवा चिकित्सकों के बीच संवाद और सहयोग को भी सशक्त बनाता है। श्री अग्रवाल ने यह भी उल्लेख किया कि “पैथटॉक 2026” का आयोजन परिसर में चल रहे सांस्कृतिक उत्सव “सिनैप्स 2026” के साथ किया गया, जो संस्थान की एकता, संस्कृति और समग्र विकास की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने आयोजन समिति, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन सार्थक चर्चाओं, नए शोध और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कॉन्फ्रेंस में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुमित गुजराल ने रक्त एवं लिम्फॉयड अंगों के कैंसर पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. तृप्ति पाय ने फेफड़ों एवं स्तन कैंसर, डॉ. सुभाष यादव ने पेट एवं जननांगों के कैंसर तथा डॉ. आयुषी सहाय ने मस्तिष्क संबंधी कैंसर के नवीनतम डायग्नोस्टिक दृष्टिकोण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कॉन्फ्रेंस के आयोजन में ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. गीता मुखिया, को-ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. मनीषा जैन व सेक्रेट्री डॉ पूनम वाइके ने गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन श्री जेपी अग्रवाल जी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल जी, डॉक्टर्स व संपूर्ण प्रशासन को कॉन्फ्रेंस में भरपूर योगदान के लिए धन्यवाद अर्जित किया|
दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान कुल 8 वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियां हुईं। उभरते पैथोलॉजिस्ट्स के लिए लाइव स्लाइड टीचिंग सत्र विशेष आकर्षण रहे। उत्कृष्ट शोध कार्यों को रिसर्च अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राजस्थान, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से आए पैथोलॉजिस्ट्स, शोधकर्ताओं एवं मेडिकल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
“गीतांजली पैथटॉक 2026” पैथोलॉजी के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन, नवीन शोध और आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच सिद्ध हुआ तथा प्रतिभागियों के लिए यह सम्मेलन अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube