ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना के पाटन पुलिस ने शनिवार को रंगदारी वसूलने वाले

By Goapl Gupta · 15 Feb 2026 · 133 views
*नीमकाथाना के पाटन पुलिस ने शनिवार को रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया******
पाटन पुलिस की बड़ी कार्यवाही के तहत शनिवार 14 . 2 . 2026 को एक गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।
यह कार्यवाही क्षेत्र में बढ़ती रंगदारी की घटनाओं के बाद की गई।
पाटन थाना अधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि इंद्राज ग्रुप टाइगर टीम गैंग नीम का थाना और उदयपुरवाटी के आसपास के क्रेशर और खान मालिकों को तथा व्यापारियों को धमकाकर बड़ी रकम वसूल रहा था , पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी ।
गिरफ्तार किए हुए आरोपियों की पहचान इंद्राज उर्फ टाइगर और अशोक कुमार के रूप में हुई है।
इंद्राज के खिलाफ पाटन सहित विभिन्न पुलिस थानों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज है । जबकि अशोक कुमार पर पाटन थाने सहित 15 मामले दर्ज है
पाटन पुलिस के अनुसार दोनों एक संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहे थे ।
गिरोह के अन्य सदस्यों में किशनलाल और ओमप्रकाश के खिलाफ भी तीन मामले दर्ज है ।
पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों के डर से आम जनता अक्सर उनके खिलाफ गवाही देने से कतराती है।
रिपोर्टर :*वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube