ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जिप्सी जोधाणा रेस्टोरेंट एण्ड थाल का हुआ भव्य शुभारम्भ

By Goapl Gupta · 16 Feb 2026 · 7 views
जिप्सी जोधाणा रेस्टोरेंट एण्ड थाल का हुआ भव्य शुभारम्भ

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पारस सर्किल रिलायन्स मॉल के सामनें आज जिप्सी जोधाणा रेस्टोरेंट एण्ड थाल का आज केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शोखावत ने फीता काटकर इसका भव्य शुभारम्भ किया। उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान की।
इस अवसर पर महावीर चपलोत एवं सवाई सिंह ने उन्हें मेवाड़ी पाग पहनाकर राजस्थानी परम्परानुसार आत्मीय स्वागत किया। समारोह में अति विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, विशिठ अतिथि के रूप में मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ एवं राज्य के केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराडी,सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन,ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
जिप्सी जोधाणा के बनवीरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस पूर्णतया शाकाहरी रेस्टोरेंट में मेवाड़-मारवाड़ के शुद्ध एवं सात्विक व्यंजन परोसे जायेंगें। रेस्टोरेंट के पार्टनर महावीर चपलोत ने बताया कि श्रीजी लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ का बनवीरसिंह राजपुरोहित एंव ओ.पी.चपलोत ने मेवाड़ी पाग पहनाकर एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्र संत रामलला सरकार, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट ओ.पी.चपलोत, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी,शहर विधायक ताराचंद जैन,ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़,भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली,इन्दिरा आईवीएफ के डॉ. अजय मुर्डिया, पुनीत तलेसरा, कोमल कोठारी, प्रताप गौरव केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा, प्रताप गौरव केन्द्र के अनुराग सक्सेना, भाजपा नेता अतुल चंडालिया, आर. के. जैन, यशवंत आंचलिया, दुर्गा सिंह राठौड़, विश्वविजय जहडोल, पारस ढेलावत, अरुण मांडोत, भाजपा नेता प्रमोद सामर, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, प्रकाश अग्रवाल, महेन्द्र टाया, मानिक नाहर,भाजपा नेता अनिल हरकावत, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, जिला मंत्री पंकज बोराणा,हुकमसिंह राजपुरोहित,प्रकाश अग्रवाल,तुषार मेहता,समिट कावड़िया,चन्द्रसिंह कोठारी, रजनी डांगी,सहित शहर के जाने मानें उद्यमी, भाजपा नेता, एवं होटल व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल थे। प्रारम्भ में केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत मनय चपलोत ने किया। कार्यक्रम में पारंपरिक मेवाड़ी आतिथ्य, सांस्कृतिक गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण का विशेष संगम देखने को मिला।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube