ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ, आमजन में उत्साह नजर आया*

By Goapl Gupta · 16 Feb 2026 · 14 views
*उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ, आमजन में उत्साह नजर आया*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन का शुभारंभ उदयपुर स्टेशन पर सोमवार को हरी झंडी दिखाकर किया गया| उदयपुर सिटी स्टेशन पर इस नई वंदे भारत रेलसेवा का शुभारंभ माननीय सांसद उदयपुर डॉ मन्नालाल रावत तथा माननीय सांसद चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी तथा मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव व क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र देपाल सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई और आमजन में नई वंदे भारत रेल सेवा के शुभारंभ का उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का मंच संचालन शरदचंद्र पुरोहित ने किया।
उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा का डूंगरपुर स्टेशन पर भी आमजन द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया ।डूंगरपुर स्टेशन पर माननीय सांसद उदयपुर डॉ मन्नालाल रावत तथा माननीय सांसद डूंगरपुर राजकुमार रौत की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
यह ट्रेन 8 अत्याधुनिक कोचों से लैस है, जिसमें यात्रियों को ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर, आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें, सीसीटीवी निगरानी, चार्जिंग प्वाइंट्स और कैटरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह नई रेलसेवा नियमित गाडी संख्या 26963/26964, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोडकर) के रूप में 18.02.26 से संचालित होगी।गाडी संख्या 26963, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) 18.02.26 से उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, अहमदाबाद (असारवा) -उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) 18.02.26 से असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस नियमित रेलसेवा में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube