ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पापड़ वाले हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन व ध्वज स्थापना संपन्न।

By Goapl Gupta · 11 Apr 2026 · 13 views
पापड़ वाले हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन व ध्वज स्थापना संपन्न।
पापड़ वाले हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन व ध्वज स्थापना संपन्न

- जयपुर- जयपुर विद्याधर नगर (सेक्टर-8) स्थित प्राचीन श्री पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर में आगामी 17 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित होने वाले नव दिवसीय 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को मंदिर परिसर में भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना का भव्य कार्यक्रम श्रद्धा एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री राम सेवक दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। यज्ञाचार्य पंडित सतीश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कराया तथा ध्वज स्थापना कर महायज्ञ की सफलता की कामना की। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर आसपास के विभिन्न मंदिरों के महंत, संत-महात्मा, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही मंदिर विकास समिति एवं श्रीराम महायज्ञ व्यवस्था समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्य भी आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
आयोजकों के अनुसार महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन, पूजन एवं प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्र में महायज्ञ को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और व्यवस्थाएं तेजी से अंतिम रूप दी जा रही हैं।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube