ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सिगोद खुर्द के श्री सीताराम मंदिर में गणेशजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

By Goapl Gupta · 15 May 2026 · 43 views
सिगोद खुर्द के श्री सीताराम मंदिर में गणेशजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

संतों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ धार्मिक आयोजन, मंदिर जीर्णोद्धार में सहयोग की घोषणा

चौमूं। ग्राम सिगोद खुर्द स्थित श्री सीताराम जी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान गणेशजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञोपवीत संस्कार समारोह आयोजित किया गया। यह धार्मिक आयोजन में त्रिवेणी धाम के महंत श्री रिछपालदास जी महाराज तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर धाम सिंगोद के मंहत श्री ओंकारदास जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वैदिक अनुष्ठान हितेंद्र शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराए गए। समारोह के संयोजक लक्ष्मीमोहन खंडेलवाल, परमेश्वर खंडेलवाल, श्याम खंडेलवाल, सांवर खंडेलवाल एवं राजू खंडेलवाल ने श्रद्धापूर्वक आयोजन संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष बजरंग सिंह सहित सवाई सिंह, मदन सिंह, शंकर सिंह, श्यामसुंदर अग्रवाल, श्याम पारीक, लक्ष्मण सिंह, मुकेश पारीक, सांवरमल असावा, गुलाब अग्रवाल, लहरीनाथ, मालीराम, सत्यनारायण असावा और श्रवण असावा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सांवरमल खंडेलवाल ने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में सहयोग देने की घोषणा की। आयोजन के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube