ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

By Goapl Gupta · 20 May 2026 · 81 views
आज अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में राज्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों, जिनमें आरजीएचएस (RGHS) योजना को प्रभावी तरीके से यथावत बनाए रखने, सरेंडर लीव का भुगतान करने तथा 25 सूत्रीय मांग पत्र का शीघ्र निराकरण करने की मांग शामिल थी, को प्रमुखता से उठाया गया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरिजीत बनर्जी के स्वास्थ्य लाभ होने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। श्री अरिजीत बनर्जी ने आरजीएचएस सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के संबंध में उच्च कार्यालय को आवश्यक पत्राचार किए जाने हेतु आश्वस्त किया।
विभागीय समिति वन विभाग के महामंत्री चेतन नूनीवाल ने बताया कि इस अवसर पर तकनीकी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजयवीर सिंह, गोपाल शर्मा, निजी सहायक संवर्ग से श्री पृथ्वी सिंह, सहायक कर्मचारी संघ से श्री शंभू सिंह सहित अन्य कर्मचारी प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

More News

शहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के "कॉकरोच", युवाओं, बेरोजगारों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने बुलंद की आवाज; अभिजीत दीपके बोले – यह देश के युवाओं का आंदोलन है, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष, 20 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा अनिश्चितकालीन धरना*
डॉ. समय कपूर ‘आईडीए स्माइलवर्स अवार्ड्स-2026’ के नेशनल फाइनलिस्ट घोषित
पांच परिडे लगाये
भारत स्काउट गाइड के अभिरुचि शिविर मारू स्कूल में साड़ी पहनो प्रतियोगिता का आयोजन
नगर निगम टोक रोड देव नगर प्लॉट 43 पर अवैध निर्माण का खेल! जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
नगर निगम टोक रोड पर अवैध निर्माण का खेल!मधुबन कॉलोनी एफ 25 प्लॉट नंबर मालवीय नगर जोन टोंक रोड जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube