ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ

By Goapl Gupta · 20 May 2026 · 52 views
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ श्रीमती जमुना देवी पांडे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन में किया गया । जिसमें पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी , योग शिक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण , नृत्य, स्पोकन इंग्लिश , ब्यूटीशियन, स्काउट गाइड प्रशिक्षण, कंप्यूटर , प्राथमिक उपचार, घरेलू नुस्खे व सिलाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री भंवर सिंह डूकिया शिवराधिपति सीबी ई ओ एवं प्रभारी कमिश्नर स्थानीय संघ पाटन , सरपंच पाटन व स्थानीय संघ उप प्रधान श्री मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि 12 दिसम्बर 2012 को जब इस स्थानीय संघ का उद्घाटन किया गया उसके बाद में मेरे को जिस भी ही कार्य के लिए आपने याद किया मैं आपके लिए तैयार रहा हूं और आगे भी मेरे से किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर मैं स्काउट गतिविधि में एवं कौशल विकास शिविर में बच्चों को लघु उद्योग के लिए प्रेरित करने के लिए मै आपके साथ एक कंधे से कंधा मिला करके तैयार रहूंगा। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री महेश कुमार ने बताया कि स्काउट अनुशासन का दूसरा नाम है जिसमें बच्चों में अनुशासन के साथ है किसी भी प्रकार का कोई हुनर होना चाहिए जो कि इस ग्रीष्मकाल में अपने समय का सदुपयोग कर सके । यह एक बहुत अच्छी पहल है जिसमें कि बच्चे अपना समय खराब नहीं करके इस समय का सदुपयोग कर सके एवं उसमें एक हुनर पैदा हो सके । प्रभारी कमिश्नर गाइड श्रीमती निर्मला देवी ने बताया कि इसी गतिविधि के माध्यम से हमारे मे अनुशासनात्मक भावना एवं भाईचारे की भावना से ओतप्रोत होकर के हम सभी एक साथ मिलकर के कोई भी कार्य संपन्न कर सकते हैं यह एक अंतरराष्ट्रीय गतिविधि है जिससे बच्चा अपने जीवन को सफल बना सकता है। श्री संचालक श्री कैलाश चंद्र गुर्जर ने स्काउट के बारे में बताया कि हमारे विद्यालय में हमें एक बहुत अच्छा मौका मिला जो कि हमारे विद्यालय की बच्चियों व इस पाटन क्षेत्र के जो गरीब बच्चे हैं वे कम से कम फीस में यहां से यह कलाएं सीखेंगे और अपने जीवन में उसको लागू करेंगे। जिससे वो सेल्फ डिपेंड हो जाएंगे । सहशिविर प्रभारी प्रभारी श्री ज्ञानचंद गुर्जर सह शिविर प्रभारी श्री शिव कुमार सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया।स्थानीय संघ सचिव श्री महेश कुमार योगी ने बताया कि कौशल विकास शिविर लगातार 4 वर्षो से चल रहा है जिसमें छात्राएं छात्र एवं कोई भी महिला या बालिका बालक भाग ले सकता हैं। बालकों की उम्र 9 वर्ष से 13 वर्ष तथा बालिकाओं की उम्र 8 वर्ष से कितनी भी हो सकती है । रजिस्ट्रेशन के लिए दो फोटो और अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर आना है। शुल्क स्काउट गाइड के लिए 150 रूपये और अन्य सभी के लिए 250 रूपये कंप्यूटर कॉर्स करने पर 200 रूपये अतिरिक्त देना होगा।वह इसे गतिविधि में भाग ले सकती हैं उन्होंने बताया कि इसमें दो ग्रुप बनाए हुए हैं ए ग्रुप में व बी ग्रुप में से एक एक विषय को चुनना पड़ेगा अर्थात दोनों ग्रुप में से एक-एक गतिविधि में भाग ले सकते हैं। जिसमें पेंटिंग , रंगोली मेहंदी, योग शिक्षा ,आत्मरक्षा, नृत्य , स्पोकन इंग्लिश , ब्यूटीशियन , स्काउट गाइड प्रशिक्षण , कंप्यूटर, घरेलू नुस्खे, प्राथमिक उपचार एवं सिलाई आदि का दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो इस शिविर में भाग लेगा उसको अंत में उनमें से प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया जाएगा । और सभी को इस शिविर में भाग लेने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। पूर्व सचिव श्री शिशपाल सैनी ने बताया कि यह शिविर सर्वप्रथम हमने श्री जगन्नाथ दीवान उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू किया था लेकिन उसकी दूरी होने के कारण और श्रीमती जमुना देवी पाण्डेय बालिका विद्यालय शहर के मध्य में होने के कारण सभी की मांग रही जिस कारण से हमने इस विद्यालय में इस हस्त कौशल लघु उद्योग का शुभारंभ किया जिसके बाद में यहां पर बहुत अच्छी तरह से यह संचालित होता आ रहा है। इसमें स्थानीय विद्यालय के स्टाफ का सबसे बड़ा योगदान रहता है । कार्यक्रम में श्री भवानी सिंह मीणा प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला कमिश्नर स्थानीय संघ पाटन, श्री नवीन जी टोंक प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला कमिश्नर स्थानीय संघ पाटन, श्री सीताराम गुर्जर सहायक सचिव स्थानीय संघ पाटन, श्री बाबूलाल सैनी व्याख्याता श्री मुकेश सिंह तंवर व्याख्याता श्रीमती मधुबाला तंवर व्याख्याता आदि ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube