हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
By Goapl Gupta ·
20 May 2026 ·
28 views
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू
44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर आयोजित जल सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि जल सेवा शिविर का 44 वर्ष पहले रिटायर्ड स्टेशन मास्टर एवं रोवर लीडर स्वर्गीय डॉक्टर चिरंजीलाल लाटा ने शुरुआत कीजिए जो की लगातार जारी है जिसका का शुभारंभ रेलवे स्टेशन अधीक्षक रवि कांत चोहला, जिला मुख्यालय कोषाध्यक्ष मामराज शर्मा, जिला सीकर के स्काउट गाइड के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के प्रभारी स जिला कमिश्नर स्काउट राजेंद्र प्रसाद मील, वाणिज्य निरीक्षक रेलवे सीकर स्टेशन रामवीर यादव, रेलवे अधिकारी ओम प्रकाश, रणजीत सिंह व शंकरलाल
जल सेवा शिविर संचालक हरिओम लाटा, पंडित एवं समाजसेवी पुरुषोत्तम सुरोलिया के आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ठंडी मीठी रसना का सामान चौथमल सैनी सब्जी वाले धनवंतरी रोड के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। जल सेवा शिविर में स्काउट मास्टर महेंद्र कुमार पारीक ,रोवर लीडर मोहनलाल सुखाड़िया, स्थानीय सीकर सचिव देवीलाल जाट, नीमकाथाना सचिव दिनेश कुमार शर्मा स्काउट मास्टर ओमप्रकाश रेगर, सीनियर रोवर मेंट लखन बावरिया,गणेश ,हेमंत अलवारिया, कवि ओम अलवरिया,हितेश लाटा, गाइड गायत्री सहित स्काउट गाइड सदस्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं इस भीषण तपती
नन्हे नन्हे स्काउट गाइड ,रोवर रेंजर द्वारा धूप व गर्मी में हजारों की तादात में रेल यात्रियों व आने जाने वाले राहगीरों को लगातार शीतल जल सेवा के द्वारा एक माह तक राहत प्रदान की जाएगी।