शिक्षा विभाग के कार्यालय में पक्षियों के लिए भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने लगाए परिंडे
By Goapl Gupta ·
29 May 2026 ·
19 views
शिक्षा विभाग के कार्यालय में पक्षियों के लिए भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने लगाए परिंडे
पक्षियों के लिए अधिक से अधिक परिंडे लगा कर सच्चे सेवक बने-जैमन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड , पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम , नौतपा, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय के प्रांगण में लगे वृक्षों पर पक्षियों के लिए मुकेश कुमार जैमन,जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा सीकर, विक्रम सिंह अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सीकर, रामचंद्र सिंह बगड़िया अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सीकर के सानिध्य में
बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, रोवर लीडर मरुधर ओपन रोवर क्रम जिला मुख्यालय सीकर मोहनलाल सुखाड़िया , खाटू नरेश ओपन रोवर क्रू के रोवर लीडर जयंत कुमार, सीनियर रोवर मेंट लखन कुमार,सचिन भाकर व अन्य स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्यों ने साइकिल के पुराने टायरों से छींकें तैयार कर, 10 मिट्टी के परिंडे लगाए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भी परिण्डे लगाने में सहयोग प्रदान किया। और प्रतिदिन परिंण्डो में पानी डालने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर मुकेश कुमार जर्मन जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा ने कहा कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला सीकर की इकाई पक्षियों के लिए पक्षियों को बचाने के लिए शानदार कार्य करते हुए हजारों परिंडे लगाए हैं जिनकी जितने तारीफ की जाए उतनी कम है। पक्षियों से हमारा पारिस्थितिक तंत्र मजबूत होता है इसलिए स्काउट गाइड , इको क्लब सदस्य व जिले के सभीविद्यार्थी, शिक्षक गण स्काउट गाइड प्रभारी,पक्षियों के लिए अधिक से अधिक परिंडे लगाए।आज सीकर शहर के अन्य स्थानों पर भी पक्षियों के लिए गर्मी को ध्यान में रखे हुए स्काउट गाइड सदस्यों ने घोसले व परिंडे लगाए गए और लगातार अभियान जारी रहेगा।