ऊंट गाड़ी पर बाइक लेकर SDM ऑफिस पहुंचे कांग्रेसीः बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन; पूर्व विधायक बोले- NEET पेपरलीक होने से अभ्यर्थी सदमे में
By Goapl Gupta ·
29 May 2026 ·
16 views
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
ऊंट गाड़ी पर बाइक लेकर SDM ऑफिस पहुंचे कांग्रेसीः बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन; पूर्व विधायक बोले- NEET पेपरलीक होने से अभ्यर्थी सदमे में
भरतपुर के रूपवास में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे ऊंट गाड़ी पर बाइक को लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे और नारेबाजी की।
इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका गया। पूर्व विधायक अमर सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि NEET पेपरलीक मामले में भी सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, इसके कारण एक अभ्यर्थी को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की गई

बढ़ती महंगाई से लोग परेशान
बयाना के पूर्व विधायक अमर सिंह ने बताया की गैस, पेट्रोल, डीजल सहित कई सामानों पर काफी महंगाई बढ़ गई