ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

द कैंसर क्वेस्ट’ में कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान, उपचार, पुनर्वास और फॉलोअप जैसे महत्वपूर्ण विषयों हुआ मंथन - विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में ‘द कैंसर क्वेस्ट’ की अभूतपूर्व सफलता

By Goapl Gupta · 06 Feb 2026 · 6 views
द कैंसर क्वेस्ट’ में कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान, उपचार, पुनर्वास और फॉलोअप जैसे महत्वपूर्ण विषयों हुआ मंथन
- विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में ‘द कैंसर क्वेस्ट’ की अभूतपूर्व सफलता

उदयपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उदयपुर में टीएयू (तंबाकू जागरूकता एवं नशा समझ) द्वारा "द कैंसर क्वेस्ट - प्ले फॉर पर्पस" का आयोजन किया गया, जिसने जनभागीदारी, संवाद और जागरूकता के नए मानदंड स्थापित किए। छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। थर्ड स्पेस, उदयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक भाषणों के स्थान पर खेल, टीम आधारित गतिविधियाँ और अनुभवात्मक सत्र आयोजित किए गए। इनके माध्यम से कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान, उपचार, पुनर्वास और फॉलोअप जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. नताशा लालवानी, कंसल्टेंट ओरल कैंसर सर्जन, शाल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद ने किया। सोशल वर्कर एवं वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बलदीप शर्मा ने डॉ. नताशा का सम्मान किया। सोशल वर्कर ज्योति कुमावत ने भी डॉक्टरों का सम्मान किया। डॉ. बलदीप शर्मा ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम की इस पहल की सराहना की। डॉ. नताशा ने कहा जब जागरूकता संवाद और सहभागिता के माध्यम से आती है, तो समाज में वास्तविक और स्थायी बदलाव संभव होता है। टीएयू की सह-संस्थापक पल्लवी तोतलानी तथा टीम सदस्य डॉ. सुघनेशा प्रभु और उपासना ने कार्यक्रम को ऊर्जावान और सहभागी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त अर्जोए सॉल्यूशंस, डीएनए वेलनेस, आयोटा डायग्नोस्टिक्स और पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहयोगी संस्थाओं के रूप में सक्रिय रहे। विशेषज्ञ डॉ. अंकुर (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) और डॉ. नेहा ने अपने अनुभव और व्यावहारिक सुझाव साझा किए। इस अवसर डॉ. बलदीप शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विश्व कैंसर दिवस की थीम "यूनाइटेड बाय यूनिक" को सार्थक करता है और यह संदेश देता है कि कैंसर जागरूकता केवल एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर साझा जिम्मेदारी है—आज, कल और हमेशा।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube