ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र बनाथला पर किए गए विकास कार्य के लिए महामहिम राज्यपाल ने विधायक एवं सरपंच को किया सम्मानित

By Goapl Gupta · 12 Feb 2026 · 19 views
स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र बनाथला पर किए गए विकास कार्य के लिए महामहिम राज्यपाल ने विधायक एवं सरपंच को किया सम्मानित
________________________
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर पर आयोजित राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार समारोह में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र बनाथला
स्थानीय संघ दाता पर करवाये गए विकास कार्यों वह स्काउट गाइड आंदोलन को अतुलनीय सहयोग देने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय के कर कमलो से विधायक वीरेंद्र सिंह दातारामगढ़,सरपंच एवं उप प्रधान स्काउट गाइड छीतरमल लोरा बनाथला को धन्यवाद बैज एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ओटाराम देवासी मंत्री राजस्थान सरकार, निरंजन आर्य स्टेट चीफ कमिश्नर स्काउट गाइड,राज्य सचिव पी सी जैन, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरण सिंह शेखावत, राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुश्री सुयश लोढ़ा बन्ना लाल स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट दामोदर प्रसाद शर्मा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड नीता शर्मा उपस्थित रहे। प्रभुदयाल कुमावत लीडर ट्रेनर ,स्काउटर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दांता को विशेष सेवाओं के लिए मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड प्रदान किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत , जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाबूलाल गुर्जर, सी .ओ. बसंत कुमार लाटा ,सीबीईओ सुरेंद्र कुमार ,एसीबीईओ हेमाराम सुरेश कुमार वर्मा दातारामगढ़, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर रजनीश कुमार शर्मा ,प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड श्रीमती नीलम शर्मा ,सचिव रामलाल चौधरी ,सहायक सचिव फूल मोहम्मद ,स्थानीय संघ दांता कीकार्यकारिणी ,पदाधिकारी ,स्काउटर,गाइडर ,स्काउट ,
गाइड रोवर, रेंजर के द्वारा बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube