अम्बेडकर स्मारक की साफ-सफाई और माल्यार्पण के साथ राजकुमार दास ने किया जयनगर को नगर परिषद की माँग का शंखनाद।
By Goapl Gupta ·
12 Feb 2026 ·
54 views
अम्बेडकर स्मारक की साफ-सफाई और माल्यार्पण के साथ राजकुमार दास ने किया जयनगर को नगर परिषद की माँग का शंखनाद।
इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय कर्ज करनी
अध्यक्ष एवं प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजकुमार दास के नेतृत्व में आईआईपी और पान समाज द्वारा जयनगर नगर पंचायत के शहीद चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई करते हुए माल्यार्पण किया और बाबा साहेब की गरिमा और सम्मान को अक्षुण्ण बनाये रखने का संकल्प लिया। जयनगर के स्थानीय निवासी और उभरते हुए राजनीतिक दल इंडियन इनक्लूसिव पार्टी(आईआईपी) के राष्ट्रीय पदाधिकारी का स्वागत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया और जयनगर की बदहाली को दूर करने का संकल्प लिया। माल्यार्पण के दौरान राजकुमार दास ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब ने हमारे संविधान को बनाया, इसके बावजूद उनका अपमान और ऐसी दुर्दशा देखकर दुःख होता है, शाम के समय उनकी प्रतिमा अँधेरे में रहती है।
राजकुमार दास ने जयनगर की बदहाली पर कहा कि हमारा जयनगर इतना पिछड़ा हुआ है और नगर पंचायत जयनगर प्रशासन पूरी तरह विफल और सुस्त है। अबतक जयनगर को नगर परिषद नहीं बनाया जाना स्वार्थी नेताओं की साजिश है और हमारी पार्टी इसे नगर परिषद का दर्जा देने के लिए लगातार आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने जयनगर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर जमकर हमला बोला और नाकाम बताया।
भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर के प्रतिमा की साफ-सफाई और माल्यार्पण के दौरान इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजकुमार दास, मधुबनी जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दास, जिला महासचिव राम अधीन दास, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष बलिराम दास, मुनिन्द्र दास, परीक्षण दास, जीबछ दास और पान समाज के अन्य लोग शामिल हुए। खबर संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट मधुबनी बिहार