ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्रीय पत्रकार संघ की एक बैठक

By Goapl Gupta · 12 Apr 2026 · 3 views
रविवार दिनांक के 12.4.2026 को राष्ट्रीय पत्रकार संघ की एक बैठक राधा कृष्ण मंदिर ,चौड़ा रास्ता में रखी गई ।यह बैठक जिला कार्यकरणी का गठन एवं विस्तार हेतु की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के आदेशों के क्रम में नियुक्त जिला अध्यक्ष कमल नयन सिंह जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी द्वारा पत्रकारों को प्रायः आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा कर स्वतंत्र रूप से अमल में लाने की शपथ ली गई एवं इस बैठक में पत्रकार सुरक्षा पत्रकारों पर हमले झूठी एफआईआर,पत्रकार व पत्रकार के परिवार जनों को निशुल्क मेडिकल सुविधा, पत्रकारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, रोडवेज बसों में निशुल्क परिवहन सुविधा व अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सहमति व्यक्त की गई। इस बैठक में गोपाल गुप्ता, संतोष अग्रवाल ,दुलीचंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार सोनी ,जाकिर खान, उमर पठान, संदीप अग्रवाल, दुर्गा लाल जी सैनी, गोविंद प्रकाश सैनी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के समापन के बाद समाप्ति अल्पाहार व चाय के साथ की गई। बैठक में बुधवार को सूचना में जनसंपर्क आयुक्त से मिलकर पत्रकारों को आने वाली समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मती से पारित किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube