सिंगोद खुर्द गांव में अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर 62 यूनिट रक्त एकत्रित 135वीं जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान युवाओं को मिला प्रेरणादायक संदेश
By Goapl Gupta ·
14 Apr 2026 ·
7 views
सिंगोद खुर्द गांव में अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर 62 यूनिट रक्त एकत्रित
135वीं जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान
युवाओं को मिला प्रेरणादायक संदेश
चौमू। ग्राम सिंगोद खुर्द स्थित अंबेडकर भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर अंबेडकर नवयुवक मंडल सिंगोद खुर्द के तत्वावधान में चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक थे और उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सरपंच त्रिलोक लोच्छिब ने की। उन्होंने कहा कि जयंती के अवसर पर रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और इससे बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव, जाट महासभा तहसील चौमू आमेंर के पूर्व अध्यक्ष पवन चौपड़ा भाजपा मंडल गोविंदगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सरदार सिंह जाखड़, प्रोफेसर डॉ. सी.बी. यादव, उपसरपंच कल्याण सिंह, सज्जन सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे इस दौरान ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, इंस्पायर अवार्ड में चयनित प्रतिभाओं, खेलकूद में उत्कृष्ट खिलाड़ियों तथा रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया रक्तदान शिविर में कुल 62 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ
कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद शांतिलाल वर्मा ने किया।